Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मुख्यमंत्री सभी वर्ग और धर्म के लोगों के लिए कार्य कर रही है – क़ासिम सिद्दीकी

Oplus_0

रानीगंज । प्रदेश तृणमूल कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव और फुरफुरा शरीफ मज़ार के पिरजादा क़ासिम सिद्दीकी ने शुक्रवार रानीगंज स्तिथ मज़ार गोसे बंगाला में जियरात करने पहुंचे। तृणमूल के युवा नेता सदन कुमार सिंह अपने युवाओं कार्यकताओ को लेकर मंगलपुर पहुंचकर उन्हें स्वागत किया। स्वागत करते हुए बाइक में रेली के माध्यम से मजार पहुचे। इस दौरान उन्होंने मज़ार मे जियारत किया। इस दौरान उन्होंने कहाँ की रानीगंज निवासी समाजसेवी अली हुसैन के बुलावे पर वह यहां जियारत करने आये है।

इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के सेहत के लिया दुआ किया और उन्होंने सभी पश्चिम बंगाल वासियो से गुज़ारिश किया की अभी आने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान बाहर से लोग आएंगे। बड़े बड़े वादे करेंगे पर आप लोगों को उनके बातो में नहीं आना है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सभी वर्ग और धर्म के लोगों के लिए कार्य कर रही है, जिसको देखकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फिर से जिताना है। इस दौरान उन्होंने ठण्ड को देखते हुए करीब 300 लोगों के बीच कंबल वितरण किया। इस मौक़े पर तृणमूल कांग्रेस नेता सदन कुमार सिंह,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सईद महफूज़ल हसन, रानीगंज के समाजसेवी आफताब आलम, तृणमूल तपसी अंचल उपाध्यक्ष ईद मोहम्मद, परवेज़ हसन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शिलानंदन झा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *