आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन फॉर स्टूडेंट्स विषय पर होगा सेमिनार
आसनसोल। फेडरेशन ऑफ साउथ बंगाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज(फॉस्बेकी) की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन फॉर स्टूडेंट्स विषय पर 22 दिसंबर को आसनसोल क्लब में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। उक्त बात की जानकारी फॉस्बेकी के अध्यक्ष सचिन राय ने दी। उन्होंने कहा कि इस सेमिनार में काजी नजरूल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉक्टर उदय बनर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।













