छह सूत्री मांगों के समर्थन भुइयां समाज उत्थान समिति की ओर से निकाली गई महारैली
आसनसोल । छह सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार भुइयां समाज उत्थान समिति की ओर से एक महारैली का आयोजन किया गया। इस महारैली का नाम स्वाभिमान रैली दिया गया। इस महारैली में भुइयां समाज सहित अन्य आदिवासी और पिछड़े समुदाय के लोगों ने भाग लिया। इस संदर्भ में सिंटू भुइयां ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से वे इस महारैली का आयोजन कर रहे हैं और अपनी मांगें प्रशासन के सामने रख रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हुई हैं।
इसलिए इस वर्ष वे फिर से इस महारैली का आयोजन किया है। सिंटू भुइयां ने कहा कि इस देश के विकास में उनका भी योगदान है, लेकिन जिस तरह से उन्हें मुआवजा और पुनर्वास दिए बगैर उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, जाति प्रमाण पत्र देने में समस्या उत्पन्न की जा रही है, इसके अलावा और भी कई मुद्दे हैं जिनके खिलाफ आज इस महारैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस महारैली में सिर्फ भुइयां समाज के लोग ही नहीं, बल्कि अन्य कई समाज के लोग और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग भी शामिल हुए हैं।













