Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

16.5 किलो गांजा के साथ मुर्शिदाबाद निवासी गिरफ्तार

आसनसोल । झारखंड से आसनसोल आ रही एक बस में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के खुफिया विभाग और आसनसोल उत्तर थाना पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया गया और 16.5 किलो गांजा बरामद किया गया। झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल में नशीले पदार्थों की खेप पहुंचाने की कोशिश को आसनसोल पुलिस ने नाकाम कर दिया। एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 16 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसकी पहचान मुर्शिदाबाद निवासी मोहम्मद लतीफुद्दीन के रूप में हुई है। इस बारे में युवा भाजपा नेता अभिजीत राय ने कहा कि इस क्षेत्र से गांजा मिलना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी यहां पर कई बार इस तरह के नशीले पदार्थ से यहां पर मिल चुके हैं। पुलिस दावा करती है कि अपराधियों को पकड़ा जाता है। नशीले पदार्थों को बरामद किया जाता है, लेकिन सवाल यह उठता है कि बार-बार इस क्षेत्र में नशीले पदार्थ पाए क्यों जा रहे हैं। इससे साबित होता है कि यह इलाका नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए बहुत उपयुक्त बन चुका है और इसके लिए ममता बनर्जी प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार है।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *