24 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य स्मृद्धि गायत्री महायज्ञ का चार दिवसीय कार्यक्रम के तहत निकाली गई विशाल कलश यात्रा
कुल्टी । कुल्टी विधानसभा अतंर्गत शनिवार प्रात: काल सूर्य मंदिर नियामतपुर से विशाल कलश यात्रा और शोभायात्रा निकाली गयी। शान्ति कुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन पर अखिल विश्व गायत्री परिवार नियामतपुर शाखा द्वारा आयोजित कलश यात्रा सूर्य मंदिर से निकल कर नियामतपुर होकर चक्रवर्ती पाडा़ होते हुए लिथुरिया रोड होकर देवी मंदिर पहुंचा। वापस मंदिर पहुंचकर कलश यात्रा समापन पश्चात खिचडी़ प्रसाद का आयोजन किया गया।
विदित हो आज से सूर्य मंदिर परिसर नियामतपुर में 24 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य स्मृद्धि गायत्री महायज्ञ का चार दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ। इस धार्मिक अनुष्ठान में अयोध्या वासी सीताराम दास बाबा, भाई उदय शंकर तिवारी, रामानुज तिवारी, अर्जुन कुमार, योगिन्द्र तिवारी के अलावा काफी गणमान्य लोगों का आगमन व सहयोग से कलश यात्रा सफल हुआ। मुख्य रुपसे गायत्री परिवार महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा। इस कलश यात्रा में वरिष्ठ अधिवक्ता बिनोद सिंह सोलंकी, कार्तिक वर्णवाल, जगन्नाथ प्रसाद, कृष्णा सिंह, शिव प्रसाद रावत, अनिल बर्णवाल, समाज सेवी संतोष वर्मा, समाज सेवी निर्मल गुप्ता मधेशिया, संतोष केशरी, संदीप गुप्ता, डॉ रामा रावत, मुन्ना मिश्रा, महेश साव, किशोर पटेल के अलावा काफी चौबे जी बताया यह कार्यक्रम विश्व कल्याण व मानव कल्याण हेतु कराया जा रहा है।
पंडित उदय शंकर चौबे ने बताया इस यज्ञ से दुर दुर तक वातावरण शुद्ध होकर एक नयी ऊर्जा का संचार होगा। जिससे लोग लाभदायक होंगे। सदस्यों की उपस्थिति में कलश यात्रा सफल रहा। चार दिवशीय धार्मिक आयोजन में सभी सनातनधर्म के लोगों को आमंत्रित किया जाता है।













