Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आईएसपी मॉडल इंग्लिश स्कूल के सेकेंड एनुअल कंसर्ट में बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बांधा समां

बर्नपुर(भरत पासवान)। सेल आईएसपी के शिक्षा विभाग अधीनस्थ आईएसपी मॉडल इंग्लिश स्कूल के सेकेंड एनुअल कंसर्ट एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कन्फ्लुएंस में किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में लिपिका मिश्रा के अलावा अतिथियों में अंजू सिंह, आईएसपी के ईडी (वर्क्स) विपिन कुमार सिंह, ईडी (एमएम) संजीव कुमार सिंह, सीजीएम (टीएस एंड सीएसआर) विजेंद्र वीर, सीजीएम ( एमएम) संजीव रंजन दास, सीजीएम (फाइनेंस) केजे चौहान, दीपानिता घोष, शिक्षा विभाग के अधिकारीगण, बर्नपुर बॉयज, बर्नपुर गर्ल्स स्कूल के वाइस प्रिंसिपल उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं ने गणेश वंदना गीत पर नृत्य कर किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि लिपिका मिश्रा, अंजू सिंह, स्कूल इंचार्ज पारुल राठौड़ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान वर्ष 2024- 25 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी के साथ पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र, छात्राओं को लिपिका मिश्रा, विपिन कुमार सिंह एवं संजीव कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र देने पुरस्कृत किया। वहीं अपने संबोधन में लिपिका मिश्रा ने बच्चों को लगातार सीखते रहने के साथ जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर स्कूल में हर माह आयोजित विभिन्न गतिविधियों पर आधारित प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध लेखक मुल्क राज आनंद की लघु कथा द लॉस्ट चाइल्ड नाटक पर आधारित ड्रामा में बच्चों के अभिनय के साथ नीरजा मूवी की ऐसा क्यों मां गीत पर नृत्य रहा। इसके अलावा सरस्वती वंदना एवं छोटे छोटे बच्चों का नृत्य के साथ शिक्षिकाओं के साथ बच्चों के गीत ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल इंचार्ज पारुल राठौड़ ने बताया कि सेकेंड एनुअल कंसर्ट का थीम द लॉस्ट चाइल्ड पर आधारित रहा। जिसमें बच्चों को सिखाने का प्रयास किया गया कि उनकी खुशी अपने माता, पिता के साथ है ना कि किसी गैजेट में है। वहीं इस कार्यक्रम में स्कूल के 90 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका गरिमा सिंह, देबोशमिता मुखर्जी, झीलिक, मधुमिता सहित अन्य शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *