Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में जल्द खुलेगा दो मेडिकल कॉलेज – मंत्री मलय घटक

आसनसोल। ईसाई धर्मावलम्बियों के पवित्र उत्सव क्रिसमस के पहले शनिवार जुबली मोड़ में ईसाई धर्मावलम्बियों की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके मंत्री मलय घटक अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने यहां उपस्थित लोगों के साथ केक काटा और सभी को आगामी क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश में वे लोगों के लिए काम कर रहे हैं और जिस तरह पूरे राज्य के साथ-साथ आसनसोल का विकास हुआ है, वह सब देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द आसनसोल के लोगों को दो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल मिलेंगे। इसके अलावा सड़क, स्ट्रीटलाइट सहित और भी कई विकास के काम हुए हैं और भविष्य में भी होंगे। मौके एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, बोरो चेयरमैन अनिमेष दास, राजेन्द्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *