Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

डीईए के परिवार के सदस्यों के लिए वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन

बर्नपुर(भरत पासवान)। बर्नपुर डिप्लोमा इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रविवार को बर्नपुर स्टेडियम में सदस्यों एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया गया था। इस वार्षिक पारिवारिक खेल प्रतियोगिता कि विभिन्न आयोजनों में कुल 188 प्रतिभागियों ने भाग लिया है। प्रतियोगिताएँ इस प्रकार थीं-
बच्चों के लिए (कक्षा-1 से नीचे): दौड़ (25 मीटर), बाॅल पिकअप एंड ड्रॉप।
बच्चों के लिए (कक्षा-1 से III, IV से VI, VII और उससे ऊपर): दौड़ (100 मीटर), बकेट द बाॅल।
पुरुषों के लिए: दौड़ (200 मीटर), बकेट द बाॅल ।
महिलाओं के लिए: दौड़ (200 मीटर), बकेट द बाॅल।
युगलों के लिए: गेंद फेंकना और पकड़ना, बकेट द बाॅल। इस दौरान
मुख्य अतिथि श्री विपिन कुमार सिंह (ईडी वर्क्स) एवं विशिष्ट अतिथि श्री प्रवीण कुमार (ईडी प्रोजेक्टस) ने पुरस्कार वितरण समारोह में अपनी सम्मानजनक उपस्थिति से हमें समृद्ध किया है। लकी ड्रॉ के माध्यम से प्रत्येक श्रेणी में सरप्राइज गिफ्ट के साथ वार्षिक खेल आयोजन को और भी मजेदार बनाया गया था। संस्था के सभापति शंकरा राव कर्री एवं महासचिवगौतम नन्दी ने उन सभी सदस्यों को हार्दिक धन्यवाद दिया है जिन्होंने प्रत्यक्ष,अप्रत्यक्ष रूप से दूसरे वार्षिक पारिवारिक खेल प्रतियोगिता 2025-26 की सफलता के लिए डीईए की मदद की। उन्होंने समारोह में उनकी सम्मानजनक उपस्थिति के लिए विपिन कुमार सिंह और प्रवीण कुमार को भी विशेष धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के उप सभापति लव कुमार मन्ना, अतिरिक्त महासचिव मीर मुसार्रफ अली, बुद्धेश्वर भगत, अनुराग प्रकाश, प्रवीण कुमार, रामप्रकाश कन्नौजिया, मिथुन कुंडू, रणधीर गुप्ता, जुपिटर बिश्वास, अदारी राकेश, सुरजीत चौधुरी, अनिरुद्ध धिबार, पवन कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार वर्मा भी मौजूद थे।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *