बंग्लादेश में हिन्दुओं के उपर ज्वलंत समस्या की ओर भारत के प्रधानमंत्री का ध्यान किया आकर्षित
आसनसोल । बंग्लादेश में जिस तरह हिन्दुओं के उपर अत्याचार एवं भारतीय दूतावास पर आक्रमण हो रहा है । सोशल मीडिया में बंगलादेशियों द्वारा भारत के उपर जिस तरह टिप्प्णी कर रहा है वह सहनशक्ति को पार कर रहा है। इसलिए इस ज्वलंत समस्या की ओर भारत के प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित करने के लिए आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने पत्र लिखा। उन्होंने निम्नलिखित बातों पर अमल करने का आग्रह किया।
1. सर्वप्रथम भारत से जाने वाली प्रत्येक वस्तुओं पर रोक लगनी चाहिए ।
2. भारत आने के लिए किसी भी बंगलादेशियों को वीजा पर प्रतिबंध हो ।
3. जो बंगलादेशी भारत में हैं उन्हें तत्काल भारत छोड़ने का आदेश दिया जाय , सिर्फ उन्हें छोड़कर जो सरकार के अतिथि हों ।
4. एसआईआर के कारण बहुत सारे बंगलादेशी लौट गयें हैं वे किसी भी हालत में पुनः प्रवेश न कर पायें ये सुनिश्चित करें ।
5. बंगलादेश की समस्त सीमा पर चौकसी बढ़ा दी जानी चाहिये ।
6. पैसे लेकर भारतवर्ष में प्रवेश कराने वाले बीएसएफ अधिकारीयों पर कोर्ट मार्शल के तहत कार्यवाही होनी चाहिए ।
7. भारत द्वारा बंग्लादेश को दी गई भूमी अविलंब वापस लेना चाहिए ।
8. बंगलादेश के साथ सभी नदी जल बंटवारे की समझौता को तत्काल रद्द किया जाना चाहिए ।
9. भारतवर्ष के द्वारा जो थर्मल पावर एवं रेलवे प्रोजेक्ट में सहयोग किया जा रहा था सभी पर रोक लगनी चाहिए। शंभूनाथ झा ने भारतवर्ष के जनगण बंगलादेश के कारनामों से मर्माहत एवं आक्रोशित है। इसलिए आपसे निवेदन है कि उपरोक्त दिए गए मुद्दों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाय।













