पांडवेश्वर विधानसभा में 63 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण का विधायक ने कियान उद्घाटन
पांडवेश्वर । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पथश्री प्रोजेक्ट के तहत पांडवेश्वर विधानसभा के दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक में पथशोरा गांव से बंसन जब्बारपल्ली चौराहे तक करीब 1.2 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण का उद्घाटन विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने किया। करीब 63 लाख 67 हजार रुपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह में विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुजीत मुखर्जी, चुमकी मुखर्जी, पंचायत समिति अध्यक्ष कल्याण मंडल समेत अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।
इस संदर्भ में विधायक ने कहा कि पांडवेश्वर विधानसभा की सभी सड़कों का काम चल रहा है, जिसका मकसद पांडवेश्वर को एक मॉडल बनाना है और आने वाले दिनों में बाकी सड़कों का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। सड़क के जरिए बंसल और अंडाल एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। इस सड़क के जरिए आम लोगों का लंबा इंतजार खत्म होगा। बीजेपी के सांसद ने सड़क का उद्घाटन किया लेकिन कोई सड़क नहीं बनी। इसलिए लोगों की मांग के अनुसार, हम इस सड़क को बनाने के लिए दृढ़ हैं।
