Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

एआई और ऑटोमेशन सेमिनार में भविष्य के लिए आत्मनिर्भर और तैयार रहने की प्रेरणा दी

Oplus_0

आसनसोल । फेडरेशन ऑफ साउथ बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फॉस्बेकी) की ओर से आसनसोल क्लब लिमिटेड में छात्रों के लिए एआई और ऑटोमेशन पर जागरूकता सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव को समझाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा, अध्यात्म, प्रशासन और उद्योग जगत से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सेमिनार के मुख्य अतिथि काजी नजरुल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. उदय बंद्योपाध्याय थे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में रामकृष्ण मिशन आसनसोल के सचिव स्वामी सोमात्मानंद जी महाराज और अड्डा के चेयरमैन कबी दत्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में देश-विदेश में तकनीकी अनुभव रखने वाले विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। प्रमुख वक्ताओं में टीसीएस (यूके एंड यूएसए ) के हेड ऑफ टेक्नोलॉजी सुदीप नाग बिस्वास, कॉग्निजेंट के एसोसिएट डायरेक्टर सुसांत कर और पश्चिम बंगाल सरकार के फैक्ट्री इंस्पेक्टर अनिमेष परमानिक शामिल थे। वक्ताओं ने छात्रों को एआई, ऑटोमेशन, इंडस्ट्री 4.0 और भविष्य के रोजगार अवसरों पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर फॉस्बेकी के अध्यक्ष सचिन राय ने एआई और तकनीक को लेकर एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब कंप्यूटर युग की शुरुआत हुई थी, तब भी लोगों में यह डर था कि तकनीक से नौकरियां खत्म हो जाएंगी। लेकिन समय ने साबित कर दिया कि तकनीक ने रोजगार छीने नहीं, बल्कि नए अवसर पैदा किए। श्री राय ने कहा कि अब दुनिया एआई के युग में प्रवेश कर चुकी है और व्यापार, उद्योग एवं युवाओं को इसके साथ खुद को ढालना होगा। यदि नई और उन्नत तकनीकों को सही दिशा में अपनाया जाए, तो स्थानीय व्यापार भी वैश्विक स्तर तक पहुंच सकता है।

एआई केवल चुनौती नहीं, बल्कि एक बड़ा अवसर है। इस सेमिनार  जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर फॉस्बेकी के   सचिव संदीप झुनझुनवाला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन गुटगुटिया और सेमिनार को-चेयरमैन प्रबीर सरकार भी उपस्थित थे।कार्यक्रम ने छात्रों को न केवल तकनीकी रूप से जागरूक किया, बल्कि उन्हें भविष्य के लिए आत्मनिर्भर और तैयार रहने की प्रेरणा भी दी।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *