Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

नियामतपुर सूर्य मंदिर प्रांगण में 24 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन

भाजपा युवा नेता सह समाजसेवी, धार्मिक प्रवृति के धनी कृष्णा प्रसाद ने अपनी उपस्थित कराई दर्ज
नियामतपुर । नियामतपुर सूर्य मंदिर प्रांगण में गायत्री महिला मंडल, नियामतपुर के तत्वावधान में 24 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे शशिकांत सिंह के नेतृत्व में टोली द्वारा भजन संध्या के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में 24 कुंडीय यज्ञ की स्थापना, दीप प्रज्वलन तथा भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिससे संपूर्ण सूर्य मंदिर प्रांगण एवं यज्ञ मंडप आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति-भाव से ओतप्रोत हो गया। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया, जिससे वातावरण अत्यंत मनोहारी एवं श्रद्धा से परिपूर्ण दिखाई दिया।

इस महायज्ञ को सफल बनाने में प्रज्ञा मंडल एवं गायत्री महिला मंडल का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। दोनों मंडलों के सदस्यों ने आयोजन की प्रत्येक व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाया। 20 दिसंबर (शनिवार) भव्य एवं आकर्षक मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस यात्रा ने सनातन धर्म की गरिमा एवं गायत्री परिवार की एकता का सशक्त संदेश दिया।
कलश यात्रा और महायज्ञ के माध्यम से सनातन संस्कृति, राष्ट्र चेतना और आध्यात्मिक उत्थान का संदेश जन-जन तक पहुँचा। पूरे आयोजन में गायत्री परिवार का स्वरूप अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं प्रेरणादायक दिखाई दिया।
गायत्री महिला मंडल, नियामतपुर ने सभी माता-बहनों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन यज्ञ में सहभागिता करें तथा आध्यात्मिक लाभ एवं आशीर्वाद प्राप्त करें। यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम न होकर गायत्री परिवार से जुड़े समाज को संगठित करने, सनातन धर्म को सुदृढ़ करने एवं सामाजिक चेतना जागृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। संपूर्ण कार्यक्रम सूर्य मंदिर प्रांगण, नियामतपुर में श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति के साथ संपन्न किया जा रहा हैं। सोमवार को भाजपा के युवा नेता सह समाजसेवी व धार्मिक प्रवृति के धनी कृष्णा प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित होकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। संस्था की ओर से उन्हें भव्य स्वागत किया गया।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *