Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

होटल ब्लैक डायमंड में अराजक तत्वों ने किया तोड़-फोड़

अंडाल । अंडाल मे सोमवार की देर रात हाईवे किनारे स्थित ब्लैक डायमंड होटल में कुछ अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के संदर्भ में होटल के कर्मचारियों ने बताया कि 7 से 8 लोग होटल में आकर मलिक कृष्णा यादव के बारे में पूछ रहे थे। हम लोगों ने बताया कि हम लोग तो होटल के कर्मचारी हैं। हम लोग को तो पता नहीं अभी मालिक कहां है। उसके बाद वे लोग रसोई में रखे सभी सामान को बाहर फेंक दिया और केस काउंटर से 17000 से 18000 रुपया भी ले लिया। टेबल कुर्सी भी तोड़फोड़ दिया। सारा सामान बाहर फेंक दिया। उसके बाद घटना की जानकारी हम लोगों ने अंडाल पुलिस को दी। फिलहाल घटना को लेकर बताया जा रहा है। कि रविवार की देर रात को पड़ोसी के होटल के मालिक के साथ भी मारपीट की घटना सामने आई थी।उसी क्रम को जोड़कर इस घटना को देखा जा रहा है । फिलहाल घटना को लेकर आम लोग मे भी डर का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed