सफेद चादर में लिपटा शिल्पांचल और कोयलांचल, कोहरे के चलते दृश्यता रही शून्य
आसनसोल/दुर्गापुर। शिल्पांचल और कोयलांचल में बुधवार की सुबह कोहरे की सफेद चादर से ढक गया। दृश्यता शून्य हो गई। वाहन चालकों को हाईवे और अन्य मार्ग पर वाहन चलाने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। आलम यह था कि वाहन चालक 10- 15 किलोमीटर की स्पीड से वाहन चलाते हुए सड़क पर देखे गए। सुबह से दृश्यता शून्य रही। आलम यह था कि पास की भी चीजें नहीं दिखाई दे रही थी। आसनसोल और दुर्गापुर के क्षेत्र में कोहरे की सफेद चादर ने ऐसा कहर ढाया कि लोगों को 1 मीटर दूर की भी कोई चीज दिखाई नहीं दे रही थी। यहां की सोसाइटी में एक घर से दूसरे घर को देख पाना मुश्किल हो रहा था।
सुबह के समय जब लोग सोकर उठे तो पूरा शहर सफेद चादर से ढका हुआ था। वाहन चालकों को कोहरे के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते यहां के विभिन्न संस्थानों में ड्यूटी करने वाले लोग भी समय से नहीं पहुंच पाए।दूर की चीजें तो छोड़िए नजदीक की चीज भी देखने में परेशानी हो रही थी सुबह से ही वाहन चालकों को अपने गाड़ियों की हेडलाइट ऑन करके गाड़ी चलाना पड़ रहा था।कहा जा सकता है कि ठंड ने पूरे शिल्पांचल को अपनी आगोश में ले लिया है कुछ लोगों के लिए भले ही यह ठंड गुलाबी ठंड हो लेकिन ज्यादातर लोगों के लिए इस मौसम ने कई परेशानियों को खड़ा कर दिया है।














