Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कृष्णा प्रसाद ने कड़ाके की ठंड में घर घर जाकर झोपड़ पट्टी के लोगों के बीच बांटे सैकड़ों कंबल

आसनसोल । कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से भाजपा के युवा नेता, व्यवसायी, समाजसेवी सह धार्मिक प्रवृति के धनी कृष्णा प्रसाद द्वारा आसनसोल के बायपास झोपड़ पट्टी में मंगलवार की रात जरूरतमंदों के बीच जाकर कंबल वितरण किया। कड़ाके की ठंड में रात्रि के समय आयोजित इस सेवा कार्य में कृष्णा प्रसाद ने अपनी टीम के साथ घर-घर जाकर बुजुर्गों, महिलाओं एवं जरूरतमंद परिवारों को कंबल ओढ़ाकर आशीर्वाद लिया। झोपड़ पट्टी में रहने वाले लोगों की कठिन परिस्थितियों को देखते हुए यह पहल अत्यंत सराहनीय रही। अधिकांश परिवार कच्चे मकानों में निवास करते हैं, जहां ठंड से बचाव की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यह प्रयास जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ।
“छोटी मदद भी बन सकती है बड़ा सहारा” – कृष्णा प्रसाद
इस अवसर पर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि झोपड़ पट्टी में रहने वाले लोगों के लिए जीवनयापन करना बेहद कठिन है। ठंड के मौसम में उनके पास न तो पर्याप्त कपड़े होते हैं और न ही ओढ़ने की व्यवस्था। यदि समाज के लोग आगे आकर थोड़ी-थोड़ी मदद भी करें, तो कई परिवारों का कुछ दिनों तक पालन-पोषण संभव हो सकता है। उन्होंने समाजसेवियों एवं आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए सभी को आगे आना चाहिए। ताकि जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाई जा सकती है।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *