पूलकार में यात्रा करने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
आसनसोल । आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से स्कूल के पूलकारों के संबंध में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि पूलकार में यात्रा करने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बुधवार इस संबंध में आसनसोल के एक निजी स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग के डीसीपी पीवीजी सतीश, ट्रैफिक एसीपी विश्वजीत साहा, आसनसोल उत्तर ट्रैफिक के अधिकारी मोहम्मद अशरफुल, निजी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, अभिभावक और पूलकार चालक उपस्थित थे।
इस बारे में डीसी ट्रैफिक पीवीजी सतीश ने बताया कि 31 जनवरी 2026 तक सभी पूलकारों को कमर्शियल नंबर प्लेट लगाना होगा। इसके अलावा, जिला प्रशासन के साथ समन्वय में पुलिस विभाग की ओर से प्रत्येक स्कूल में रोड सेफ्टी विभाग खोला जा रहा है, जो इस बात पर विशेष नजर रखेगा कि पूलकार चालक वाहन चलाते समय सभी सरकारी नियमों का पालन कर रहे हैं। डीसी ट्रैफिक ने स्पष्ट रूप से कहा कि 31 जनवरी के बाद उन सभी पूलकारों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी, जो कमर्शियल नंबर प्लेट नहीं लगाएंगे या पश्चिम बंगाल सरकार की पूलकार संबंधी एडवाइजरी का पालन नहीं करेंगे।














