Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

राज्य सरकार के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचने के लिए निकाली गई पदयात्रा

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के 84 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में पदयात्रा और जनसभा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा बीआरएमबी रोड से शुरू होकर बुधा पेट्रोल पंप पर समाप्त हुई। इस पदयात्रा में 20 टेबलो सजाए गए थे। इस पदयात्रा में लगभग 350 महिलाएं शामिल हुईं। पदयात्रा में ममता बनर्जी के नेतृत्व में पिछले 15 वर्षों में राज्य में विकास के क्या काम हुए हैं, उसके बारे में बताया गया। पदयात्रा के अंत में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। इसमें एमएमआईसी मानस दास, बोरो चेयरमैन डॉ देवाशिष सरकार उपस्थित थे। डॉ देवाशीष सरकार ने कहा ममता बनर्जी के नेतृत्व में जिस तरह से बीते 15 वर्षों में विकास कार्य हुआ है, उसे यहां के लोगों ने अपना मन बना लिया है कि 2026 में एक बार फिर से ममता बनर्जी को ही मुख्यमंत्री बनना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन लोगों के मन में ममता बनर्जी की जो छवि बस गई है, उसे कोई मिटा नहीं सकता।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *