Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

प्रदर्शनकारियों पर कोलकाता पुलिस ने लाठी चार्ज के खिलाफ आसनसोल में जमकर विरोध प्रदर्शन

आसनसोल । बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओं के ऊपर अत्याचार और हत्या के खिलाफ चल रही देश व्यापी आंदोलन के दौरान कोलकाता की सड़कों पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा बांग्लादेश मे हिन्दुओं की सुरक्षा की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर कोलकाता पुलिस ने लाठी चार्ज की, जिस लाठी चार्ज मे कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं, जिस घटना के विरोध मे शुक्रवार को आसनसोल मे बंगिय हिंदू सुरक्षा मंच प्रदर्शन किया। बांग्लादेश में हो रही हिन्दुओं के ऊपर अत्याचार और हत्या के खिलाफ अपनी आवाजें बुलंद कर रही हैं, जिसमे आसनसोल कोर्ट के कई अधिवक्ता भी शामिल थे, जिन्होंने यूनुस के पुतले को रैली के दौरान सड़क पर घसीटते हुए लाया और उसे लातों और लाठी डंडो से पिटा यहाँ तक की उसके फोटो को और पुतले को जलाकर अपना गुस्सा जाहिर किया, साथ ही पश्चिम बर्दवान जिला शासक को एक ज्ञापन भी सौंपा, इस दौरान मौके पर पुलिस बल की भी व्यापक तैनाती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *