Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

शांतिदेवी क्रिकेट अकादमी ने जामुरिया क्रिकेट अकादमी को 13 रन से हराकर उदघाटन मैच जीता

आसनसोल। पहली बार आसनसोल सबडिविज़नल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आसनसोल स्टेडियम में स्व. देबाशीष घटक मेमोरियल अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट के का उद्घाटन शुक्रवार को की गई। आसनसोल लोको ग्राउंड में 2 एवं आसनसोल स्टेडियम में एक खेल हुआ। आसनसोल स्टेडियम में उदघाटन समारोह में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, पार्षद मौसमी बोस, बालगोविंद मुकीम संयुक्त रूप से झंडा फहराकर किया। उसके बाद खिलाड़ियों का हाथ मिलकर परिचय लिया गया। आसनसोल स्टेडियम में उदघाटन मैच शांति देवी क्रिकेट अकादमी और जामुरिया क्रिकेट अकादमी के बीच उदघाटन मैच खेला गया। पहले बेट करके शांतिदेवी क्रिकेट अकादमी 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 122 रन बनाया। वहीं जामुरिया क्रिकेट अकादमी 109 रन में ऑल आउट हो गया। शांतिदेवी क्रिकेट अकादमी 13 रन से मैच जीता। कुल 16 टीम हिस्सा लिया है। फाइनल मैच 3 जनवरी को होगी।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *