गंधर्व कला संगम की ओर से जरूरतमंदों को दिया गया कंबल
आसनसोल । गंधर्व कला संगम की ओर से आसनसोल के शनि महाराज मंदिर के निकट कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। मौके पर गंधर्व कला संगम की तरफ से आसनसोल के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाज सेवी सचिन राय और गंधर्व कला संगम के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इन्होंने शनि मंदिर के बाहर जो जरूरतमंद लोग बैठे हुए थे। उन्हें कंबल वितरित किया।
इस बारे में सचिन राय ने कहा कि ईश्वर की कृपा से समाज में ऐसे लोग हैं जिनके पास सुविधाएं हैं, वह मानते हैं कि ऐसे लोगों को जरूरतमंद तबके के उन लोगों के बारे में अवश्य सोचना चाहिए जो इतने खुशनसीब नहीं है, जिन्हें समाज से बहुत कुछ मिला है। उनकी जिम्मेदारी है कि वह समाज को लौटाएं। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए गंधर्व कला संगम की ओर से शनि मंदिर के सामने जो जरूरतमंद लोग रहते हैं। उन्हें कंबल वितरित किया गया।














