Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दुर्गापुर शिव शिष्य परिवार की ओर से विशाल शिव चर्चा का किया गया आयोजन

दुर्गापुर । दुर्गापुर के भिरिंगी मेला मैदान में दुर्गापुर शिव शिष्य परिवार की ओर से विशाल शिव चर्चा का आयोजन किया गया। मौके पर दुर्गापुर नगर निगम प्रशासक बोर्ड की चेयरपर्सन आनंदिता मुखर्जी, वाइस चेयरपर्सन धर्मेंद्र यादव समेत तमाम अतिथि उपस्थित थे। हजारों की संख्या में शिव भक्तों से भरा ग्राउंड पूरा भक्तिमय हो गया। भजन गायको के द्वारा भजन किया गया और शिव से किस प्रकार जुड़ा जाए और शिव के बताएं राह पर किस तरह चला जाए। इन सब बातों को बताया गया। उपस्थित सभी अतिथियों को दुर्गापुर शिव शिष्य परिवार की ओर से फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया और अतिथियों ने इस कार्यक्रम का भक्तिभाव से आनंद लिया।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed