विवेकानंद समिति की तरफ से स्वामी विवेकानंद की जयंती और वार्षिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन
आसनसोल । आसनसोल के रामसायर मैदान में रविवार विवेकानंद समिति की तरफ से स्वामी विवेकानंद की जयंती और वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर विवेकानंद समिति की तरफ से विभिन्न प्रतियोगितामुलक खेलकूद का आयोजन किया गया। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इनके अलावा एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी और विवेकानंद समिति के तमाम सदस्य उपस्थित थे।
इस मौके पर संगठन का झंडा फहराया गया यहां विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर वक्तव्य रखते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि विवेकानंद समिति द्वारा हर साल इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके आदर्शों को याद करते हुए इसका आयोजन किया जाता है।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन हम सबके लिए आदर्श है और जिस तरह से विवेकानंद समिति हर साल इस प्रतियोगिता का आयोजन करती है। वह सराहनीय है इससे यहां के उभरते खिलाड़ियों को एक अच्छा मौका मिलता है।














