Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

कांग्रेस को भारत और भारत के लोगों को बचाने के लिए फिर से वही संघर्ष करना होगा, जैसे देश से अंग्रेजों के भगाने के समय किया गया था – प्रसेनजीत पुईतुंडी

आसनसोल । ऑल इंडिया नेशनल कांग्रेस के 141 वें स्थापना दिवस के मौके पर रविवार आसनसोल के गीर्जा मोड़ इलाके में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर केक काटकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर आसनसोल दक्षिण विधानसभा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शाह आलम, कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रसेनजीत पुईतुंडी, कांग्रेस पार्षद एसएम मुस्तफा, जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के चेयरमैन फिरोज खान तथा कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर प्रसेनजीत पुईतुंडी ने कहा कि आज कांग्रेस का स्थापना दिवस है, आज से 141 साल पहले भारत को अंग्रेजों से आजादी दिलवाने के लिए कांग्रेस की स्थापना हुई थी। उस वक्त भारत को जिस तरह से कांग्रेस की जरूरत थी। आज भी ठीक उसी प्रकार की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि उस समय अंग्रेजों द्वारा भारत पर हुकूमत किया जा रहा था। भारत का शोषण किया जा रहा था और आज भी भारत की सत्ता पर वह लोग काबिज हैं जिन्होंने आजादी से पहले अंग्रेजों की चाटुकारिता की थी। इसलिए एक बार फिर कांग्रेस को भारत और भारत के लोगों को बचाने के लिए संघर्ष करना होगा। इसके लिए कांग्रेस को भारत के हर एक व्यक्ति के सहयोग की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने सभी से एकजुट होकर देश को बांटने वाली शक्तियों के खिलाफ संघर्ष करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि आज कुछ शक्तियां ऐसी हैं जो देश को सिर्फ धर्म और जाति के नाम पर विभाजित करने पर तुली हुई है। कांग्रेस ने हमेशा ऐसी सोच के खिलाफ संघर्ष किया है और भविष्य में भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि भारत का समग्र और सर्वांगीण विकास तभी होगा। जब इस देश में रहने वाले सभी लोगों का विकास होगा और कांग्रेस ऐसे ही भारत की कल्पना करता है। उन्होंने कहा कि आज यहां सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज तक के सभी कांग्रेस अध्यक्षों की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *