बीसीडीए का 18 वां स्वास्थ्य मेला का किया गया आयोजन
आसनसोल। बंगाल केमिस्ट एंड ड्रडिस्ट एसोसिएशन की तरफ से रविवार आसनसोल के राहा लेन स्थित आदि दुर्गा बाड़ी के सामने स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। वहीं बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस संदर्भ में पत्रकारों को जानकारी देते हुए संगठनके प्रशासनिक सचिव अमित राय ने बताया कि उनके संगठन की तरफ से बीते 18 वर्षों से इस तरह के शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य मेला का आयोजन का मुख्य उद्वेश्य स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाना है।
उन्हें कहा कि प्रत्येक वर्ष ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग यहां पर आते हैं और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अपने स्वास्थ्य की जांच करवाते हैं। उन्होंने कहा कि मौके पर रक्तदान और रक्त जांच शिविर भी लगाया गया। जिसमें रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रबीर धर की संगठन का पूरा सहयोग रहा।














