देवाशीष घटक मेमोरियल ओपन जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 संपन्न
आसनसोल । देवाशीष घटक मेमोरियल ओपन जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न ताइक्वांडो अकादमियों एवं विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा उच्च स्तरीय तकनीक, अनुशासन एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में अपराजिता ट्रेनिंग सेंटर ने 10 स्वर्ण, 7 रजत एवं 8 कांस्य पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस टीम की मैनेजर अनिता रानी रहीं। द्वितीय स्थान द मिशन स्कूल, रानीगंज ने 9 स्वर्ण, 8 रजत एवं 5 कांस्य पदकों के साथ हासिल किया, जिसके कोच अनिल साव रहे।
माही ताइक्वांडो अकादमी ने कोच जमुना दारलामी एवं टीम मैनेजर अविनाश झा के मार्गदर्शन में 8 स्वर्ण, 7 रजत एवं 2 कांस्य पदक जीतकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ स्थान दयानंद विद्यालय (एच.एस.), बुधा, आसनसोल ने हासिल किया। पंचम स्थान एस.एम. ताइक्वांडो अकादमी (कोच: मधुमिता कोड़ा), षष्ठम स्थान जी.आई. ताइक्वांडो अकादमी (कोच: जीवन रॉय) तथा सप्तम स्थान बर्नपुर ताइक्वांडो अकादमी (कोच: आसिफ इस्लाम) ने प्राप्त किया।
इस सफल आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने में जगदीश प्रसाद केडिया, उपमेयर अभिजीत घटक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी, अविनाश मुखर्जी, डीएवी के शिक्षक प्रभारी उपेन्द्र कुमार सिंह, दयानंद विद्यालय के शिक्षक प्रभारी नारायण पासवान, ब्रजेंद्र बहादुर सिंह, रवि कुमार, पूनम सिन्हा, सैफुद्दीन अंसारी, राजा सिंह (दीपक), बीरबहादुर सिंह (बीरू सिंह) एवं राजा गुप्ता का विशेष योगदान रहा।
टूर्नामेंट डायरेक्टर सुनील ठाकुर, टेक्निकल ऑफिसियल धर्मेंद्र मिश्रा ने सभी विजेता खिलाड़ियों, कोचों, टीम प्रबंधन एवं अधिकारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों के निरंतर आयोजन का आश्वासन दिया।














