Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

विभिन्न मांगों के समर्थन में आशा ने पथावरोध कर किया जोरदार प्रदर्शन

आसनसोल । अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में बीते 23 दिसंबर से हड़ताल करने वाली आशा कर्मियों ने मंगलवार आसनसोल नगर निगम मोड़ पर पथावरोध कर दिया। आशा कर्मियों के प्रदर्शन से जीटी रोड और जीटी रोड से स्टेशन जाने वाले सड़क पर यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। देखा गया जब कुछ लोग अवरोध को हटाकर वहां से जाने का प्रयास कर रहे थे तो उनके साथ आशा कर्मियों की बहस भी हुई। लेकिन आशा कर्मियों ने अपनी मांगों पर अड़ी रहीं और उन्होंने काफी देर तक रोड जाम करके रखा और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि उनको न्यूनतम 15000 रुपया वेतन देना होगा और आज जिस तरह से नियमित रूप से उनका वेतन नहीं मिलता उसे भी वह बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि बिना पारिश्रमिक के उनसे काफी काम करवाए जाते हैं। आशा कर्मियों ने जमकर विरोध किया। आशा कर्मियों के इस रोड जाम की वजह से आसनसोल नगर निगम मोड़ पर काफी लंबा जाम लग गया।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *