Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

स्टेशन संलग्न रेलवे की जमीन पर बनाई गई दुकानों को हटाने का निर्देश देने से भड़के दुकानदार, पुनर्वास की मांग

बर्नपुर(भरत पासवान)। आद्रा रेल मंडल अंतर्गत बर्नपुर रेलवे स्टेशन से सटे रेलवे की जमीन पर बनाए गए दुकानों को रेलवे प्रशासन ने मंगलवार को हटाने का निर्देश दिया। इससे नाराज बर्नपुर स्टेशन बाजार संलग्न क्षेत्र के दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने बताया कि रेलवे की ओर से उन्हें हटने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन वे लगभग 30 वर्षों से अधिक समय से यहां व्यवसाय कर रहे हैं। अब पुनर्वास के बिना उन्हें हटाया गया, तो वे कहां जाएंगे।
उन्होंने कहा कि रेलवे की ओर से बार-बार यहां के व्यवसायियों को समस्या में डाला जा रहा है, जो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां पर ऐसे कई दुकानदार हैं जो पिछले 30 वर्षों से भी ज्यादा समय से यहां पर दुकान लगाते आ रहे हैं और उनके कमाई का यही एकमात्र जरिया है। ऐसे में अगर उन्हें यहां से हटा दिया जाए तो उनके पूरे परिवार के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह विकास के खिलाफ नहीं है लेकिन उनकी रोजी-रोटी का भी ख्याल रखना होगा। वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय तृणमूल पार्षद अशोक रूद्र ने कहा कि वे इस घटना को सुनकर मौके पर आए हैं और उनको यहां के दुकानदारों ने बताया कि रेलवे की तरफ से अधिकारी आए थे। जिन्होंने इन दुकानदारों को दुकान हटाने के लिए 7 दिनों का समय दिया है। अशोक रूद्र ने कहा कि यहां पर कोई दुकानदार 20 सालों से तो कोई दुकानदार 30 सालों से अपनी दुकान चला कर रोजी-रोटी कमा रहा है। अब अचानक अगर उसे हटाने के लिए कहा जाए तो वह कहां जाएंगे, उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा अमृत भारत स्टेशन के तहत बर्नपुर रेलवे स्टेशन का
विकास के कार्य किया जा रहे हैं। वह और यहां के लोग उसके खिलाफ नहीं है लेकिन दुकानदारों के भविष्य की भी चिंता रेलवे को करनी पड़ेगी। इसके लिए उन्होंने कहा कि जब तक रेलवे द्वारा इन दुकानदारों को पुनर्वास नहीं दिया जाता यह दुकानदार कहीं नहीं जाएंगे।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *