बड़ी घटना टली : इमारत का छज्जा नीचे गिर गया
आसनसोल । आसनसोल के ट्रैफिक जिम्नेशियम के विपरीत ओर जीटी रोड के किनारे ज्योति मार्केट में बुधवार एक इमारत का छज्जा नीचे गिर गया। इस घटना में एक कुत्ता की मौत हो गई। वहीं बिल्डिंग के नीचे पार्किंग में खड़ी दो गाड़ी पूरा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बारे में स्थानीय निवासी ने बताया कि यह बिल्डिंग काफी पुरानी है 1990 में इसका निर्माण किया गया था। बिल्डिंग की हालत काफी जर्जर हो चुकी है।
आज एक छज्जा गिर गया, जिसमें किसी को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा लेकिन बिल्डिंग के नीचे खड़ी दो गाड़ी क्षतिग्रस्त हुआ, एक कुत्ता की जान गई। सूचना पाकर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर बचाव कार्य में लग गया।













