Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

शराब पीकर मोटरसाइकिल और कार चलाने वालों के खिलाफ चलाई गई सघन जांच अभियान

आसनसोल । वर्ष 2025 भी समाप्त हो गया और हम नए वर्ष में प्रवेश कर गए और नए वर्ष की शुरुआत और पुराने वर्ष की समाप्ति की रात अक्सर लोग सड़कों पर निकलते हैं। अपने दोस्तों अपने परिवारों के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए होटल रेस्टोरेंट या क्लब में जाते हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग शराब पीकर मोटरसाइकिल या चार चक्का वाहन चलाते हैं, जिससे न सिर्फ वह अपने लिए बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा पैदा करते हैं। ऐसे ही लोगों पर नकेल लगाने के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग की ओर से 31 तारीख की रात कमिश्नरेट क्षेत्र के पूरे इलाके में ट्रैफिक विभाग की तरफ से सघन अभियान चलाया गया था। आसनसोल उत्तर ट्रैफिक प्रभारी मोहम्मद अशरफुल के नेतृत्व में भी उत्तर ट्रैफिक क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में यह अभियान चलाया गया। मोहम्मद अशरफुल के नेतृत्व में आसनसोल उत्तर ट्रैफिक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आने जाने वाले वाहन चालकों की जांच की। ब्रेथ एनालाइजर लगाकर यह जानने का प्रयास किया कि कोई शराब पीकर तो गाड़ी नहीं चला रहा है। इस संदर्भ में आसनसोल नार्थ ट्रैफिक गार्ड प्रभारी मोहम्मद अशरफुल ने कहा कि आज साल का अंतिम दिन है। इस रात ज्यादातर लोग अपने घरों से अपने परिवार के साथ अपने दोस्तों के साथ निकलते हैं और इस रात को एंजॉय करना चाहते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो शराब पीकर वाहन चलाते हैं जिससे वह अपने साथ-साथ दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डाल देते हैं। ऐसे लोगों को रोकने के लिए आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है और यह देखने का प्रयास किया जा रहा है कि कोई शराब पीकर गाड़ी चला रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर कोई शराब पीकर मोटरसाइकिल या कार चलाता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ट्रैफिक गार्ड की तरफ से इससे पहले भी ड्रंक एंड ड्राइविंग को लेकर अभियान चलाया गया था। इतना ही नहीं मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ भी अभियान चलाया गया था और यह दोनों ही अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन खासकर ट्रैफिक विभाग का हमेशा यह प्रयास रहता है कि लोग जब सड़कों पर वाहन लेकर निकल रहे हैं तो वह सुरक्षित अपने घरों को लौटे। वह खुद भी सुरक्षित रहें और सड़कों पर चलने वाले दूसरे लोगों को भी सुरक्षित रखें। इसी उद्देश्य को सामने रखकर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी को नए साल की शुभकामना दी और उम्मीद जताई के नए साल में लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए अपने वाहनों को चलाएंगे।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *