नव वर्ष के दिन जरूरतमंद बच्चों के साथ रजेत प्रसाद ने मनाया पिकनिक
आसनसोल । नव वर्ष के दिन लोग अपने परिवार के साथ घूमने जाते हैं, रेस्तरां में भोजन करते हैं। दोस्त लोग भी अपने में खुशियां मनाते हैं मगर जरूरतमंद बच्चों को कोई नहीं देखता है। जरूरतमंद बच्चों के साथ पिकनिक मनाना एक बेहतरीन विचार है, जो उन्हें खुशी, ताज़गी और भावनात्मक सहारा देता है। इसमें आप खाने-पीने, खेलकूद (जैसे अंताक्षरी, पतंग उड़ाना), और उपहार (जैसे एलसीडी राइटिंग पैड) जैसी चीज़ों के साथ-साथ प्रकृति का अनुभव करा सकते हैं, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सुधरे और उन्हें अपनेपन का एहसास हो, जैसा कि कई संस्थाएं और व्यक्ति करते हैं।
उन्हीं में एक नाम सामने आता है, ऑल इंडिया ह्यूमेन राइट्स के प्रदेश सचिव आसनसोल आरा डंगाल निवासी रजेत प्रसाद बीते 15 वर्षों से प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी को जरूरतमंद बच्चों के साथ पिकनिक मनाते हैं, बच्चों के साथ बैठ कर एक साथ स्वादिष्ट भोजन खाते हैं।
इसके अलावा पूजा पर्व के समय बच्चों के बीच मिठाइयां बांटते हैं। दिवाली पर पटाखे देते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल कूद भी कराते हैं। समय समय पर उन बच्चों को वे सारी खुशियां देते हैं, जो उनलोगों को नहीं मिलता है। उन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देते हैं जो आर्थिक कमजोरी के कारण उनके परिवार से नहीं मिलता है। रजेत प्रसाद के इस ने कार्य को लोगो ने बहुत सराहना करते हैं। वहीं जरूरतमंद बच्चों के अभिभावकों ने भी रजेत प्रसाद को ढेर सारे आशीर्वाद दिया।


































