Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

नव वर्ष के उपलक्ष्य में हजारों लोगों के बीच बांटा गया जीरा राइस और आलू दम

आसनसोल । जीटी रोड बड़ा पोस्ट ऑफिस के पास स्थित महावीर स्थान मंदिर के सामने आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति की ओर से नव वर्ष के उपलक्ष्य में हजारों लोगों को जीरा राइस और आलू दम बांटा गया। मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के हाथों वितरण किया गया। मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि एक तरफ लोग नए वर्ष के दिन अपने परिवार के साथ घूमने जाते है, किसी रेस्तरां में परिवार के साथ खाते हैं और खुशियां मनाते हैं।

वहीं महाबीर स्थान सेवा समिति के सदस्य जरूरतमंदों की खुशी के लिए स्वादिष्ट पकवान बनाकर वितरण किया। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा कोई नेक कार्य नहीं हो सकता है। इसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। मौके पर आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा, संजय शर्मा, मुंशी शर्मा, मनीष भगत, अभिषेक वर्मन, रौनक जालान, प्रकाश अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *