बेटी की शादी के लिए 6 लाख रुपया एवं बेटा के योग्य कार्य की बात पर हुई सहमति
सालानपुर । सालानपुर स्थित कल्याणेश्वरी इलाके में डुबुडीही बाईपास पर बने मां काली कोक प्लांट लिमिटेड कारखाने में एक हादसे में कारखाने के एक श्रमिक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि श्रमिक का नाम सुबोध राय है, लेकिन किन परिस्थितियों में सुबोध राय की कारखाने के अंदर मौत हुई है। यह पता नहीं चल पा रहा है। इस बारे में जब कारखाना मालिक के एक प्रतिनिधि सुमित खाटूवाला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह फैक्ट्री उनके दोस्त सोनू अग्रवाल की है। उनके पिताजी की शारीरिक हालत बेहद खराब है। उन्हें कभी भी कुछ हो सकता है।
इसलिए वह अपने पिताजी को छोड़कर नहीं आ सके। लेकिन कारखाने में हादसे की बात सुनकर सोनू ने उन्हें भेजा है। ताकि वह स्थिति को देख सके। उन्होंने कहा कि सुबोध राय नामक एक श्रमिक की मौत हुई है। हालांकि किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई है। पता नहीं चल पा रहा है। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे। इसके बाद परिजनों के साथ कारखाना प्रबंधन की बात हुई और यह तय हुआ कि मृतक सुबोध राय की बेटी की शादी के लिए 6 लाख रुपया दिया जाएगा और अंतिम संस्कार के लिए 50000 रुपया अलग से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुबोध राय का एक 17 वर्षीय पुत्र भी है और उसके लिए योग्य कोई काम भी उन्हें दिया जाएगा।













