अग्निमित्रा पाल ने आद्रा डीआरएम से आसनसोल निवासियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर की बातचित
आसनसोल । आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने शुक्रवार आद्रा डीआरएम कार्यालय जाकर डीआरएम से मुलाकात की और आसनसोल के निवासियों की विभिन्न समस्याओं को उठाया। उन्होंने डीआरएम से बात की और आसनसोल से चलने वाली ट्रेनों में आसनसोल क्षेत्र के लोगों को होने वाली कुछ समस्याओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को दूर करने के लिए आज वे डीआरएम से मिलने आईं हैं। यहाँ उन्होंने राहुल गांधी और अभिषेक बंधोपाध्याय के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी कब से पूरे प्रदेश में प्रचार करेंगे। इससे भाजपा को कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने अभिषेक बनर्जी और राहुल गांधी दोनों पर ही झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और टीएमसी लगातार भारतीय जनता पार्टी पर वोट चोरी का आरोप लगाती है। लेकिन उसे सिद्ध नहीं कर पाती है। दरअसल बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है और भारत के लोग भी अब यह समझ चुके हैं कि इस देश और बंगाल का विकास एकमात्र नरेंद्र मोदी के हाथों से ही संभव है।













