26वां बालाजी महाराज के विशाल ध्वजा पदयात्रा को लेकर होगा 10 दिवसीय भक्तिमय कार्यक्रम
श्री नरसिंहबांध बालाजी धाम के धार्मिक अनुष्ठान में देश से शामिल होंगे साधु, संत
बर्नपुर( भरत पासवान)। श्री नरसिंहबांध बालाजी धाम की ओर से 26वां बालाजी महाराज की विशाल ध्वजा पदयात्रा का आयोजन 11 जनवरी को होगा, इस उपलक्ष्य पर 10 दिवसीय भक्तिमय कार्यक्रम होगी। जिसकी शुरुआत श्री रामकथा से होगी, उक्त जानकारी एक संवादाता सम्मेलन कर श्री रामकथा के वक्ता श्री राममोहन तिवारी जी महाराज ने बर्नपुर एसएसपी मैदान आयोजन स्थल पर दी। उन्होंने कहा कि सनातनी परंपरा का निर्वाहन करते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम की ओर से श्री पवन भाई जी के सानिध्य में और धाम के कर्ताधर्ता संतोष भाई जी की ओर से 11 जनवरी को विशाल हनुमत ध्वजा पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें पूरे देश से 15 से 21 साधुसंत महात्मा शामिल होंगे।
इसके लिए बागेश्वर धाम में श्री धीरेंद्र शास्त्री जी को भी आमंत्रण दिया गया है, उसमें अगर वह शामिल नहीं होते तो उनके प्रतिनिधि जरूर शामिल होंगे। हमलोग भी चाहते है, की सनातन, सत्य निष्ठा की ध्वजा फहरे। इस पदयात्रा के साथ साथ संगीतमय और रामचरित मानस के आधार पर श्री रामकथा रखी गयी है, जो 2 से 10 जनवरी तक रामकथा चलेगी। इसका उद्देश्य है सनातन की उत्थान और बढ़वा देना है। इस शोभायात्रा में विभिन्न प्रांतों से हजारों श्रद्धालु के साथ साथ विदेशों से भी श्रद्धालु शामिल होंगे। वही इस दौरान संतोष भाई जी ने कहा कि इस ध्वजा पदयात्रा में रांची से विभिन्न तरह की झांकियों को शामिल किया जाएगा। पूरे देश से साधु संत शामिल होंगे।













