Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मातृ शोक : आसनसोल के व्यवसायी एवं बाजार कमेटी के सचिव पिंटू गुप्ता के माता का निधन

आसनसोल ।आसनसोल के व्यवसायी एवं बाजार कमेटी के सचिव पिंटू गुप्ता की माता राजमीना देवी(72)का शनिवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने आसनसोल के सुकांत पल्ली स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। परिजनों के अनुसार, वे कुछ समय से अस्वस्थ थी। उनके निधन की खबर फैलते ही परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार उनका अंतिम संस्कार आसनसोल के कल्ला स्थित श्मशान घाट में विधि-विधान के साथ हुआ, जहां बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *