सेवा ही संकल्प : कंबल सेवा के 17 वें दिन पुराना स्टेशन, मिस्त्री पाड़ा में सैकड़ों लोगों के घर घर जाकर बांटा गया कंबल
आसनसोल । “कंबल सेवा” आमतौर पर एक धर्मार्थ गतिविधि है जिसमें ठंड के मौसम में गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए जाते हैं। “कंबल सेवा के 17वें दिन” का अर्थ है कि यह सेवा अभियान लगातार सत्रह दिनों से जारी है। शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी, व्यवसायी सह धार्मिक प्रवृति के धनी कृष्णा प्रसाद के द्वारा बीते 17 दिनों से लगातार दिन और रात जरूरतमंदों को राहत पहुँचाने के लिए उनके घर घर जाकर अपनी टीम के साथ कंबल वितरण कर रहे हैं।
शनिवार को कृष्णा प्रसाद आसनसोल नगर निगम के 31 नंबर वार्ड स्थित पुराना स्टेशन, मिस्त्री पाड़ा के घर घर जाकर जरूरतमंदों को कंबल दिया। ठंडी रात, कांपते शरीर और मजबूर हालात… लेकिन इन आँखों में आज भी उम्मीद ज़िंदा है। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि वे 31 नंबर वार्ड, मिस्त्री पाड़ा, पुराना स्टेशन में ज़रूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करते हुए यह एहसास और गहरा हुआ कि सेवा सिर्फ़ देना नहीं, किसी के दर्द को महसूस करना है।
किसी माँ के चेहरे की राहत, किसी बुजुर्ग की दुआ-यही उनकी सबसे बड़ी ताक़त है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास। उन्होंने कहा कि कंबल सेवा जारी है… संकल्प अटूट है। जब तक ज़रूरत है, तब तक यह सेवा रुकेगी नहीं। मौके विजय प्रकाश के साथ उनकी टीम मौजूद थी।













