विश्व शांति एवं जन कलयाण को श्री वैष्णो देवी शक्ति मंदिर करेगी महानुष्ठान
आसनसोल । विश्व शांति और जन कल्याण के उद्देश्य से नियामतपुर नया पाड़ा शांति नगर स्थित श्री वैष्णो देवी शक्ति मंदिर की ओर से 14 मार्च 2026 से सात दिवसीय महानष्ठान महामृत्युंजय जाप और रूद्रचंडी पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में पश्चिम बर्दवान, पूर्व बर्दवान, पुरुलिया , बांकुड़ा के साथ बिहार, झारखंड से माता के भक्तों का जत्था उमड़ेगा। परिवार एवं विश्व कल्याण के लिए 31 विद्वान आचार्य द्वारा समस्त धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे । प्रतिदिन विशेष धार्मिक अनुष्ठान , पाठ और भक्तों के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। इस महानुष्ठान के आयोजक ज्योतिषाचार्य डॉ उपेंद्र पांडे ने कहा कि विश्व कल्याण के उद्देश्य से इस महानुष्ठान के आयोजन से शिल्पांचलवासियों का समस्त कल्याण, बाधा निवारण और सर्व मनोकामना पूर्ण होगा। यज्ञ अनुष्ठान में आम जन भी अपने परिवार के नाम से संकल्प करवा सकते हैं। इस संकल्प से उनके घरों के बाधा और समस्याओं का संपूर्ण निवारण हो सकेगा। यज्ञ में प्रसाद स्वरूप व्यक्ति को महामृत्युंजय कवच, रुद्राक्ष माला, यज्ञ भष्म और रुद्राभिषेक का पवित्र जल प्रदार्न किया जाएगा। अनुष्ठान आयोजन को शांति नगर स्थित श्री वैष्णो देवी शक्ति मंदिर में तैयारियां भी जनवरी माह से आरंभ कर दी जाएंगी।













