Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

वार्ड नंबर 76 होम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में व्हाइट ईगल बना चैंपियन

बर्नपुर(भरत पासवान)। ध्रुवडंगाल डीएसए मैदान में स्वर्गीय देवाशीष घटक मेमोरियल वार्ड नंबर 76 होम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। जिसमें व्हाइट ईगल की टीम मैच जीतकर चैंपियन बनी। इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया था, विगत 24 दिसम्बर से शुरू हुई इस हमलीग टूर्नामेंट का फाइनल मैच व्हाइट ईगल और विंग्स इलेवन के मध्य हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए विंग्स इलेवन की टीम 8 ओवर में 118 रन बनाया, जबाव में बल्लेबाजी करने उतरी व्हाइट ईगल की टीम आठवे ओवर में ही लक्ष्य को पारकर चैंपियन बन गयी। वही विजेता टीम को 15 हजार नकद रुपया और शील्ड तथा उप विजेता टीम को 13 हजार नकद और शील्ड एमआईसी गुरुदास चटर्जी ने दिया। इस दौरान वार्ड अध्यक्ष राजेश सिंह, कुणाल कुमार सिंह, गुरुदास चटर्जी, अभिनव मुखेर्जी, राजीव सिंह, मनोरंजन उपाध्याय, दयानंद पासवान, रंजीत सिंह, पप्पू मिश्रा, अभिक वर्मा, सतीश सिंह, अमरजीत यादव आदि मौजूद थे।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *