राष्ट्रीय स्तर पर बॉडीबिल्डिंग, पावरलिफ्टिंग, कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 30 और 31 जनवरी
आसनसोल । ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन और डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की तरफ से आने वाले 30 और 31 जनवरी को आसनसोल के विवेकानंद इंस्टिट्यूट में राष्ट्रीय स्तर पर बॉडीबिल्डिंग पावरलिफ्टिंग, कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिलाएं और पुरुष हिस्सा लेंगे। इसे लेकर संवाददाता सम्मेलन किया गया, जिसमें आसनसोल के प्रख्यात बॉडीबिल्डर भारत श्रेष्ठ ने बताया की आसनसोल को बॉडीबिल्डिंग और पावरलिफ्टिंग विभाग में एक पहचान दिलाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
यह प्रतियोगिता 30 और 31 जनवरी को आसनसोल के विवेकानंद इंस्टिट्यूट में आयोजित की जाएगी, इसमें देश भर के प्रख्यात बॉडीबिल्डर और पावरलिफ्टर हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में जूनियर के साथ-साथ सीनियर और बुजुर्गों के लिए भी विभाग बनाए गए हैं, जिनके तहत वह इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।













