मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट में बर्नपुर फ्रेंड्स ऑफ 90 बना विजेता
बर्नपुर(भरत पासवान)। नव वर्ष को लेकर इस्पात नगरी बर्नपुर के विभिन्न इलाके के पूर्व खिलाड़ियों द्वारा आपसी संबंधों को मजबूत करने के साथ खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फ्रेंड्स ऑफ 90 बर्नपुर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। हीरापुर मोड़ स्थित धर्मतल्ला ग्राउंड में आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल चार टीमों में हिस्सा लिया, जिनमें अधिकांश नब्बे के दशक के खिलाड़ी शामिल रहे। वहीं इस मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच पोस्टल डिपार्मेंट तथा बर्नपुर फ्रेंड्स ऑफ 90 टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बर्नपुर फ्रेंड्स ऑफ 90 टीम की टीम ने निर्धारित 8 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 135 रन बनाया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पोस्टल डिपार्मेंट की टीम 7 विकेट 131 रन बना सकी। बर्नपुर फ्रेंड्स ऑफ 90 टीम ने मात्र 4 रन से मैच को जीतने के साथ टूर्नामेंट की विजेता बनी। मैच के पश्चात आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में राजेश देवघरिया, सजल माजी, कनाई पाल, जॉनी, मिंटू देवघरिया, उमेश प्रसाद, संजय राउत, मनीष आनंद, अतनु चौधरी, दीपांकर माजी, शुभेंदु चटर्जी, मलय मजूमदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।













