श्रीमद्भागवत गीता का किया गया वितरण
कुल्टी । कुल्टी के 99 नंबर वार्ड में हिंदू धार्मिक ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। असनसोल नगर निगम के कुल्टी बरो के अंतर्गत कुल्टी के 99 नंबर वार्ड के अलोठिया गांव में नगर निगम की विरोधी दल नेता चैताली तिवारी के नेतृत्व में और उनकी उपस्थिति में हिंदू धर्म के पवित्र धार्मिक ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता घर-घर वितरित की गई। जहां चैताली तिवारी के अलावा भाजपा नेता अभिजीत आचार्या, अमित गराई सहित कई लोग उपस्थित थे।













