2000 फीट लंबे ड्रेन का किया गया शिलान्यास
कुल्टी । आसनसोल नगर निगम के 59 नंबर वार्ड इलाके में मंगलवार 2000 फीट लंबे ड्रेन का शिलान्यास किया गया। स्थानीय पार्षद जाकिर हुसैन ने नारियल फोड़ कर ड्रेन का कार्य शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि इस इलाके में ड्रेन के न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय से इस बारे में बात की तो मेयर विधान उपाध्याय ने इस ड्रेन के निर्माण के लिए 76 लाख की राशि आवंटित की है, जिसके जरिया यह काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस ड्रेन के बन जाने से मास्टर पाड़ा से शुरू होकर विभिन्न मोहल्लों से होते हुए भस्का तक जाएगा। उन्होंने इसके लिए मेयर विधान उपाध्याय का धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नाली के अलावा और भी कई निर्माण के लिए उन्होंने इजाजत दी है और फंड भी उपलब्ध कराया है। इसके लिए उन्होंने मेयर के साथ-साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी धन्यवाद दिया। वहीं इस बारे में इलाके के लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि इलाके के पास पार्षद जाकिर हुसैन के प्रयास से यहां पर इस नाली के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि यहां पर नाली नहीं होने की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब जब यह नाली बनकर तैयार हो जाएगी तो लोगों की परेशानी काफी हद तक दूर हो जाएगी।













