Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सात दिवसीय भागवत पाठ के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

रानीगंज । रानीगंज के सीताराम जी मंदिर में सात दिवसीय भागवत पाठ प्रारंभ हुआ। इस मौके पर मंगलवार सुबह सीताराम जी मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाली जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मौके पर 108 कलश लेकर महिलाएं शोभायात्रा में शामिल हुई। इसके अलावा बाबा का निशान और झांकियां भी थी। इस बारे में सीताराम जी मंदिर के एक श्रद्धालु मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि आज से 12 तारीख तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक ऋषिकेश से आए अमृत प्रकाश जी महाराज भागवत पाठ करेंगे। उन्होंने रानीगंज के सभी लोगों को इस भागवत पाठ में सम्मिलित होने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश से आए अमृत प्रकाश जी के मुखारविंद से भागवत पाठ का श्रवण करना सौभाग्य की बात होगी। वही ऋषिकेश से आए सद्गुरु अमृत प्रकाश जी महाराज ने बताया के श्रीमद् भागवत पाठ का श्रवण करना बहुत सौभाग्य की बात होती है। अगले 7 दिनों तक यहां पर इसका आयोजन किया गया है। उन्होंने रानीगंज के सभी निवासियों से आग्रह किया कि वह भी यहां पर आए और भागवत पाठ का श्रवण करें।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *