Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुकिंग पर 3 प्रतिशत की विशेष छूट की सुविधा

आद्रा(भरत पासवान)। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तथा डिजिटल माध्यमों से टिकट बुकिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के अंतर्गत रेलवन मोबाइल ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर 3 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। वर्तमान में रेलवन ऐप पर आर-वॉलेट के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3 प्रतिशत बोनस कैशबैक की सुविधा उपलब्ध है। अब डिजिटल बुकिंग को और अधिक बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि रेलवन ऐप पर आर-वॉलेट के अतिरिक्त अन्य सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों (जैसे यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड आदि) से अनारक्षित टिकट बुक करने पर सीधे 3 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। हालाँकि, यदि यात्री रेलवन ऐप पर आर-वॉलेट के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करते हैं, तो पहले से लागू 3 प्रतिशत बोनस कैशबैक की व्यवस्था यथावत जारी रहेगी। यह सुविधा दिनांक 14 जनवरी,2026 से 14 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि के दौरान प्राप्त फीडबैक के आधार पर इस योजना की आगे समीक्षा की जाएगी। वहीं दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ तथा डिजिटल माध्यमों से टिकट बुकिंग को अपनाकर समय की बचत करें।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *