Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

डीआरएम एवं रेलवे प्रशासन के बीच कानूनन जंग की समस्या को जल्द दूर करने के लिए रेलमंत्री को लिखा पत्र

आसनसोल । भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में लिखा है कि भारतवर्ष के मानचित्र पर आसनसोल रेलवे डिविजन का स्वर्णिमय इतिहास रहा है। ब्रिटिश शासन से लेकर आजतक आसनसोल रेलवे डिविजन ने कई क्रितिमान अपने नाम किया है। इसी कारण विश्व स्तर का स्टेशन आसनसोल को बनाया जा रहा है। युद्ध गति से आसनसोल स्टेशन का काम चल रहा है और इसी बीच डीआरएम एवं रेलवे प्रशासन के बीच कानूनन जंग छिड़ गई है, जो आसनसोल वासियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। आसनसोल के उन्नयन में रेलवे का अहम योगदान है। इसलिए अगर आसनसोल रेलवे में किसी तरह का अड़चन हो जाए तो सभी का चिन्तित होना लाजमी है। डीआरएम विनिता श्रीवास्तव हमेशा सभी को साथ लेकर आसनसोल रेलवे के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहती है। आम नागरिक हो या किसी संगठन के अधिकारी सभी से उनका मधुर सम्पर्क है।
उन्होंने रेलमंत्री से नम्र निवेदन किया कि आसनसोल डिविजन की समस्या को जल्द से जल्द दूर करे।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *