सुकांत मजूमदार ने असनसोल रामकृष्ण मिशन का दौरा किया, महाराजों से की मुलाकात
आसनसोल । केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर सुकांत मजूमदार ने असनसोल रामकृष्ण मिशन का दौरा किया और वहां के महाराजों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मिशन के प्रोजेक्ट्स और गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। वहीं जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने बताया कि सुकांत मजूमदार ने असनसोल रामकृष्ण मिशन में चल रहे कार्यों के बारे में चर्चा की।













