Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बाराबनी में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा, सुकांत मजूमदार ने किया संबोधित

बाराबनी । बाराबनी के गौरांडी में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा और सभा का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार ने कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार भाजपा इस क्षेत्र में इतना बड़ा आयोजन कर पा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र से टीएमसी का सुपड़ा साफ कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि यहां के विधायक विधान उपाध्याय और असित सिंह की वजह से यहां पर भाजपा कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं कर पाती थी। लेकिन फिर भी यहां के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिम्मत नहीं हारी और उन्होंने अपना काम जारी रखा और आज वह समय आ गया है कि आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र से टीएमसी का सुपड़ा साफ कर दिया जाए। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल, अरिजीत राय, कृष्णा प्रसाद, केशव पोद्दार, आशा शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *