Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आईएसपी के एक्सपेंशन का स्थानीय ठेकेदार को मिले लाभ, बीसीए के सदस्यों को एकजुट होने का आह्वान

बर्नपुर(भरत पासवान)। बर्नपुर कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा बुधवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्यों ने एक दूसरे को नववर्ष को बधाई देकर आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर जोर दिया। इस संबंध में बीसीए के महासचिव शुभोदीप ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान बीते साल के रिपोर्ट पर चर्चा करने के साथ नए साल की कर्मसूची पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही आईएसपी प्रबंधन से अपनी मांगों पर जल्द पहल कराने की रणनीति पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि कुछ समय बोकारो के ठेकेदार आईएसपी से काम लेकर चले गए थे जबकि यहां के ठेकेदार काम की आस लगाए बैठे थे। वहीं बाहरी ठेकेदारों से काम यहां के ठेकेदारों को दिलाया गया। साथ ही आईएसपी का एक्सपेंशन प्रोजेक्ट स्थानीय ठेकेदारों के लिए सुनहरा अवसर है। इसका पूरा लाभ स्थानीय ठेकेदारों को मिले इसके लिए बीसीए हर संभव पहल कर रहा है। उन्होंने बताया कि आईएसपी प्रबंधन को अपनी 7 सूत्री मांगों पर पहल करने के साथ कई शर्तों पर अपनी नाराजगी जा चुकी है। वर्तमान में बीसीए में 250 सदस्य है। इस मौके पर बीसीए के उपाध्यक्ष तापस बनर्जी, महासचिव शुभोदीप ठाकुर,  सहायक सचिव मुन्ना यादव, मदन जायसवाल ,सैयद अजहर, प्रकाश चक्रवर्ती , शुभेंदु धर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *