Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

दस दिवसीय कम्बाइंड एनुएल टर्निंग कैम्प का एडीजी मेजर जनरल अमन पाल सिंह चहल ने किया निरीक्षण

बर्नपुर(भरत पासवान)। न्यूटाउन स्थित छोटादीघारी स्कूल में 10वीं बंगाल बटालियन एनसीसी द्वारा दस दिवसीय कम्बाइंड एनुएल टर्निंग कैम्प का आयोजन हो रहा है, बुधवार को मेजर जनरल अमन पाल सिंह चहल, सेना मेडल, एडिशनल डायरेक्टर जनरल एनसीसी पश्चिम बंगाल और सिक्किम निदेशालय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उनके आने के बाद एनसीसी कैडेटों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया, उसके बाद उन्होंने एनसीसी कैडेटों को एनसीसी के महत्व और उसके फायदे बताते हुए मोबाइल से दूर रहने के लिए कहा। वही इसके उपरांत उन्होंने एक महिला एएनओ को रेंक देकर अलंकृत किया। इस दौरान एडीजे ने एनसीसी कैडेटों के साथ बैठकर भोजन किया और कैडेटों से भी फीडबैक लिया। एडीजे अमन पाल सिंह चहल ने कहा कि इस कैम्प में विभिन्न स्कूल और कॉलेज के 300 एनसीसी कैडेट हिस्सा ले रहे है। इस 12 दिन के कैम्प में आर्म्ड फ़ोर्स को जो भी प्रशिक्षण दिया जाता है, उसी तरह एनसीसी कैडेट को यहां वेपन, फायरिंग, मैप रीडिंग, इसके साथ- साथ समाज में घटने वाली आपदा के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाता है। एनसीसी कैडेटों के लिए यह कैम्प काफी महत्वपूर्ण होता है। इससे एक दूसरे से सीखने का मौका भी मिलता है। इस दौरान ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर केए वशिस्ठ, 10 बंगाल एनसीसी के सीओ कर्नल हितेश सवारिया, कर्नल एस घोष, एएनओ में कैप्टन अरुण कुमार पांडे, लेफ्टीनेंट मो. गजाली खान सहित अन्य मौजूद थे।

 

       

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *