आसनसोल में 600 लोगों ने थामा भाजपा का दामन, कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में जुटे समर्थक
आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 14 के छूतार डांगा में 600 ग्रामीणों ने भाजपा का दामन थामा। युवा भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में लोगों ने भाजपा में आस्था व्यक्त की। कृष्णा प्रसाद इलाके में गरीब, बेसहारा और वंचित लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और समाधान करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 2026 में भाजपा की सरकार पश्चिम बंगाल में अवश्य बनेगी और लोक कल्याण के कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल के विशिष्ट समाजसेवी एवं भाजपा के युवा नेता कृष्णा प्रसाद एवं बीजेपी में आस्था विश्वास रखकर आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 14 के छूतार डांगा के 600 ग्रामीणों ने बीजेपी का दामन थामा। आसनसोल शिल्पांचल के समाजसेवी एवं युवा भाजपा नेता ने इलाके के गरीब, बेसहारा, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के पास उनके सुख-दुख में खड़े रहने का जो संकल्प लिया था। वह इस कड़कड़ाती ठंड में भी कृष्ण प्रसाद ने अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ ज्यादा ऊर्जावान होकर विभिन्न इलाकों के गरीब परिवारों के बीच जाकर ठंड से राहत देने के लिए जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरण का कार्य युद्ध स्तर पर कर रहे हैं।
उनके इस जोश को देखते हुए सैकड़ो कार्यकर्ताओं भी ज्यादा ऊर्जावान दिख रहे हैं। लगातार जिस गांव या मोहल्ले में उनकी मौजूदगी होती है। वह पूरा गांव उनके पास आकर खड़ा हो जाता है। अपनी एवं इलाके की समस्याओं से रूबरू करवाता है, कृष्णा प्रसाद सारी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हैं एवं उनके समाधान करने का प्रयास भी करते हैं। इसी क्रम में आसनसोल म्युनिसिपल कॉरपोरेशन वार्ड नंबर 14 के छूतार डांगा के पूरे ग्रामीण खासकर वंचित आदिवासी एवं संथाली समाज के लोगों ने अपने गांव की समस्याओं का अंबार उनके सामने लगा दिया कि गांव में रास्ता घाट की समस्या है, पीने के पानी का समस्या है, तालाब गंदगी से भरा हुआ है ,शौचालय की समस्या है एवं एक महफूज छत तक उनके नसीब में नहीं है कृष्ण प्रसाद जी ने समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना और आश्वासन दिया कि उन लोगों की बुनियादी समस्याओं का समाधान हाल-हाल में पूरा करने का प्रयास करेंगे। क्योंकि पिछले 15 साल से दुर्नीति ग्रस्त टीएमसी सरकार को यह सब मूलभूत कार्य करना था। लेकिन टीएमसी सरकार इन कार्यों को करने में नाकाम रही।
उन्होंने कहा आप सभी जानते हैं कि बीते 33 सालों से समाज सेवा मूलक कार्य को करते आया हूं। इसी से मुझे शांति और सुकून मिलता है लेकिन भ्रष्ट टीएमसी सरकार और उनके दबंगों द्वारा समाज सेवा मूलक कार्य करने में मुझे बाधा दिया जा रहा है। लेकिन मैं यह कार्य मरते दम तक करता रहूंगा। इसलिए मैने भाजपा के प्लेटफार्म को चुना है और इलाके में जब घर-घर जाकर वहां की दुर्दशा देखकर मेरा संकल्प और ज्यादा मजबूत हो गया है आगामी 2026 में भाजपा की सरकार पश्चिम बंगाल में अवश्य बनेगी और लोक कल्याण के कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाएगा। इन सबसे प्रेरित होकर 14 नंबर वार्ड के छूतार डांगा के करीब 600 लोगों ने कृष्ण प्रसाद और बीजेपी में आस्था व्यक्त करते हुए कृष्ण प्रसाद के नेतृत्व में बीजेपी का झंडा थामा। मौके पर विजय प्रकाश सहित कृष्णा प्रसाद की पूरी टीम मौजूद थी।













